
लखनऊ। ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से छह सवाल पूछे हैं। यह सवाल एक पत्र के जरिए पूछे गए हैं। संघ प्रमुख ने इस पत्र को स्वीकार कर लिया है। उलेमाओं ने उम्मीद जताई है कि संघ प्रमुख इन सवालों के जवाब जरूर देंगे।
उलेमा काउंसिल ने पूछे ये सवाल
- क्या आरएसएस भारत को हिंदू राष्ट्र मानता है?
- अगर मानता है तो क्या वह हिंदू धर्म ग्रंथों के हिसाब से देश को चलायेगा?
- धर्म परिवर्तन पर संघ की क्या नीति है?
- मुसलमानों से संघ किस प्रकार का राष्ट्र प्रेम चाहता है?
- संघ इस्लाम के बारे में क्या जानता है?
आरएसएस प्रमुख से उलेमाअों की मुलाकात तो नहीं हो सकी मगर उनके पत्र को भागवत की तरफ से स्वीकार कर लिया गया है। हाजी मोहम्मद सलिस ने करीब छह महीने पहले भी आरएसएस की अल्पसंख्यक विंग के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार से ये सवाल पूछे थे लेकिन उनका जवाब नहीं मिला था।