अद्भुत: राजधानी में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में ख़ुशी की लहर !

रिपोर्ट  – अमन कुमार

लखनऊ : ईश्वर की महिमा इंसान की समझ से परे है | किसी को मां बनने की खुशी से वांछित रख देता है, तो वहीं किसी की झोली में इतनी खुशियाँ डाल देता है | जो सोच से भी परे होती है |

जी हां, बुधवार की रात एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म देकर सबको चैंका दिया है | हर्षा हॉस्पिटल में गोण्डा निवासी रेहाना का बुधवार की रात डॉक्टर आशा मिश्रा ने अपनी टीम के साथ महिला का सफल ऑपरेशन किया |

जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं | साथ ही बताया है कि महिला ने 2 लड़के व 2 लड़कियों को एक साथ जन्म दिया है जिनमें सभी स्वस्थ हैं |

डॉक्टर आशा मिश्रा ने बताया कि बुधवार की शाम को लगभग 4 बजे हॉस्पिटल आई थी | जिसमें उन्होंने डॉक्टर की पुरानी रिपोर्ट देखी थी | जिसमें देखा गया था कि महिला में गर्भ में चार बच्चे हैं |

जिसके बाद से ही उनकी टीम अलर्ट थी और ऑपरेशन में ज्यादा समय नहीं लगा और ना ही ज्यादा तकलीफों का सामना करना पड़ा है |

 

बाराबंकी के बाद सीतापुर में जहरीली शराब का प्रकोप, कई लोगों की मौत…

 

वहीं बच्चों के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर वैभव जैन ने बताया कि सभी बच्चों का वजन लगभग डेढ़ किलो है और सभी बच्चे स्वस्थ हैं | साथ ही कहा है कि इस महिला के घरवालों को ज़्यादा बच्चों का ध्यान रखना पड़ेगा |

वहीं महिला के पति जियाउल हक ने बताया कि उसको चार बच्चे पाकर बहुत खुशी हुई है और उसने डॉक्टरों की टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया है |

साथ ही उसने बताया कि वह वेल्डिंग का काम मुम्बई में करता है जिसको इस बात की जानकारी लगी वह तुरंत ही मुम्बई से लखनऊ के लिए रवाना हो गया | साथ ही उसने कहा है कि वह और उसकी पत्नी ईश्वर की महिमा से बहुत खुश हैं |

 

LIVE TV