भीड़ नहीं दिखी तो रो पड़ीं ये BJP सांसद…

भारत में उत्तर प्रदेश है और उत्तर प्रदेश में है जिला आजमगढ़| आजमगढ़ में लालगंज लोकसभा सीट है| लालगंज से सांसद हैं बीजेपी की नीलम सोनकर| उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है| नहीं, कोई विवादित बयान नहीं है|

आप लोग विवादित बयान से आकर्षित मत हुआ करो| दरअसल सांसद नीलम सोनकर लालगंज में एक जनसभा को संबोधित करने वाली थीं| वहां पहुंचीं तो देखा कि ‘कुर्सी सभा’ संबोधित करनी पड़ेगी| क्योंकि जन तो आए ही नहीं हैं| भारी मात्रा में खाली कुर्सियां देखकर सांसद नीलम सोनकर की आंखों में आंसू आ गए|

दिक्कत की बात ये थी कि भीड़ जुटाने के लिए सारा इंतजाम किया गया था| नाश्ता पानी छोड़ो, नाच गाने का रंगारंग कार्यक्रम भी था| लेकिन जनता जियो की वजह से मोबाइल में ऐसा लग गई कि कोई और एंटरटेनमेंट सुहाता ही नहीं|

असली बनाम नकली : मोदी के सामने ताल ठोकेंगे मोदी के हमशक्ल ‘अभिनन्दन’

दरअसल कुर्सियों का राजनीति में बड़ा महत्व है| मंच से खाली और भरी कुर्सियों को देखकर नेता अंदाजा लगाते हैं कि उनको कुर्सी मिलेगी या नहीं| अगर चुनाव के पहले जनता की कुर्सी खाली रहती है तो चुनाव के बाद नेता के सांसद या विधायक की कुर्सी पर बैठने का चांस कम हो जाता है| इसीलिए खाली कुर्सी देखकर दिल बैठ जाता है| बहरहाल ऐन मौके पर रोने धोने से बेहतर है 5 साल जनता से कनेक्शन बनाकर रखा जाए|

LIVE TV