एक साथ दो दुल्हन करेंगी एक दूल्हे से शादी, पहले से ही हैं तीन बच्चे
अब तक आपने एक दूल्हे और दुल्हन की शादी होते हुए ही देखा होगा| लेकिन मुंबई के तलासरी में एक ऐसी शादी होने जा रही है जिसमें दूल्हा एक होगा और दुल्हन दो| यह जरूर आपको हैरान कर रहा होगा पर ये सच है|
दरअसल, सुतारपाडा के रहने वाले 26 वर्षीय संजय धागडा दो महिलाओं के साथ शादी करने जा रहे हैं| इन दोनों महिलाओं के साथ वह लिव-इन रिलेशन में रह चुका है और अब वो दोनों से शादी करना चाहता है|
हैरान करने वाली बात तो यह कि शादी से पहले ही इनके 3 बच्चे भी हैं| शादी के लिए कार्ड भी छप चुके हैं और लोगों को शादी में आने का न्योता भी दिया जा चुका है|
चोर समझकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने कहा – मृतक चोर नहीं शराबी था
इस अजीबोगरीब लव स्टोरी की शुरुआत करीब 10 साल पहले हुई| संजय का बेबी नाम से लड़की से अफेयर चल रहा था| दोनों शादी किए बगैर साथ रहने लगे| इस बीच संजय की स्कूल की दोस्त रीमा भी उनके साथ घर पर रहने लगी|
संजय को शादी के पहले ही बेबी और रीना से तीन बच्चे हो गए| बच्चे बड़े होने लगे तो उसने दोनों से शादी करने का फैसला किया| अब वह 22 अप्रैल को दोनों के साथ शादी करने वाला है|
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आदिवासी इलाकों में इस तरह के मामले होते रहते हैं| एक पुरुष से दो महिलाओं से शादी का रिवाज है| दोनों महिलाएं भी संजय के साथ शादी से खुश हैं|