मोदी चौकीदार है तो मैं भी अपनी पार्टी की सिपाही हूँ – प्रियंका गाँधी
नई दिल्ली : यूपी की राजनीति बदलने की जिम्मेदारी प्रियंका ने ली है जहां उन्होंने कहा कि पार्टी के सिपाही के रूप में उनकी उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने की जिम्मेदारी है और साथ यह भी लिखा कि जनता के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहती हैं। जहां इस खत के जरिए प्रियंका ने वोटरों से उनका समर्थन भी मांगा है।
बता दें की 17 मार्च को लिखे गए इस खत में प्रियंका ने लिखा कि यूपी से उनका रिश्ता पुराना है। जहां इसके साथव ही, प्रियंका ने अपने खत के माध्यम से योगी सरकार पर हमला बोला है।
आधी रात पुलिस ने मारी शाहरूख खान के पैर में गोली , हुए भर्ती
उन्होंने लिखा कि प्रदेश की राजनीति में एक ठहराव के कारण आज युवा, महिलाएं, किसान और मजदूर परेशानी में हैं। वे अपनी बात अपनी पीड़ा साझा करना चाहते हैं। मगर राजनीतिक गुणा-गणित के शोर में युवाओं, महिलाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज प्रदेश की नीतियों से पूरी तरह गायब है।
दरअसल इस खत में प्रियंका ने जनता को संबोधित करते हुए लिखा कि, ‘मैं इस धरती से आत्मिक रूप से जुड़ी हूं और यह मानती हूं कि प्रदेश में किसी भी तरह के राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत आपकी पीड़ा को साझा किए बिना नहीं हो सकती है।
इसीलिए सीधा आपसे सच्चा संवाद करने के लिए मैं आपके द्वार पर पहुंच रही हूं। प्रियंका ने इस खत में गंगा को लेकर खास संदेश भी लिखा है. दरअसल यूपी दौरे के दौरान प्रियंका प्रयागराज से वाराणसी गंगा के रास्ते स्टीमर से जाएंगी। ऐसे में उन्होंने गंगा नदी को सच्चाई और समानता का प्रतीक बताया है । प्रियंका ने गंगा को गंगा-जमुनी संस्कृति का चिन्ह भी बताया है।
वही इन सबके बीच प्रियंका गांधी ने गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पर्रिकर की मृत्यु अति दुखद। इस दौरान बसपा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पर्रिकर परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है।