पांच दिन लगातार इन तिथियों में मनाएं जाएंगे त्योहार

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने को बहुत खास माना जाता है। यह महीना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसी महीने में भगवान विष्णु निद्रा अवस्था से निकलकर जागृत हो गए थे। इस महीने को मांगलिक कार्य करने के लिए ही शुभ माना जाता है। इस महीने में लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। दीपावली के साथ-साथ उससे जुड़े और भी कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। यह त्योहारों का सिलसिला पूरे 5 दिनों तक मनाया जाता है। इन त्योहारों की शुरुआत करने वाले धनतेरस त्योहार को सबसे शुभ माना जात है। इस दिन आप कोई भी नई वस्तु खरीद सकते हैं।

कार्तिक

सबसे पहले बात करते हैं धनतेरस की यह त्योहार कार्तिक मास की कृष्णपक्ष त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 5 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस पर्व के लिए लोग पहले से ही तैयारियां तेज कर लेते हैं। मान्यता है कि इस दिन आपको कुछ शुभ ही लेना चाहिए। साज ही इस दिन घर में सजावट भी करनी चाहिए। और घर में दिया भी लगाना चाहिए।

जानदार, शानदार सबसे ऊँचे अपने सरदार, “लौह पुरुष” की भव्य प्रतिमा का PM मोदी ने किया अनावरण

नर्क चतुर्दशी या फिर इस दिन को छोटी दीवाली के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार मंगलवार यानी कि 6 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा करने से सभी तरह के पाप नष्ट मिट जाते हैं। इस दिन शाम को दीपदान की प्रथा का विधान है। यह त्योहार को कार्तिक कृष्ण की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

दीपावली (कार्तिक माह की अमावस्या) – इस बार दीपावली 7 नवंबर, बुधवार को मानाई जाएगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है। कुछ लोग धन के देवता कुबेर की भी पूजा करते हैं।

राम जन्‍मभूम‍ि व‍िवाद का समाधान चाहता है देश – सीएम योगी

दीपावली के अगले दिन बड़े ही धूम-धाम के साथ गोवर्धन पूजा का आयोदन किया जाता है। यह त्योहार इस साल 8 नवंबर को मनाया जाएगा। कुछ लोग इस त्योहार को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। इस दिन गाय माता की पूजा की जाती है। यह त्योहार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है।

गोवर्धन पूजन के बाद 9 नवंबर को शुक्रवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। यह त्योहार कार्तिक माह की शुक्ल द्वितिया को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाके उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

LIVE TV