गृह जनपद पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की इस बात पर गुस्से का शिकार हुए अधिकारी

रिपोर्ट- अमित भार्गव

मथुरा। प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को गृह जनपद मथुरा पहुंचे।

श्रीकांत शर्मा

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाया। जहां ऊर्जा मंत्री ने लोगों की जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को भी सख्त निर्देश भी दिए।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नियमित जनता दरबार आवास पर लगाया जाता है। उनके समाधान समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री जी कि मंशा है तहसील की समस्याओं का समाधान तहसील स्तर पर जिले की समस्या का समाधान जिला मुख्यालय पर और थाने की समस्या का थाने पर हो।

उसमें तेज गति से काम किया जा रहा है। सभी स्तर पर समस्याओं का समाधान किया जाता है।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मचे बवाल को लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो हमारे शिक्षण संस्थान हैं। उसकी पवित्रता को कहीं ना कहीं नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है और लोग बच्चे वहां पर पढ़ने के लिए आते हैं। बड़ी अपेक्षाओं के साथ बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजा जाता है।

लेकिन पहले जेएनयू और हैदराबाद में फिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जो घटना हुई है। वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। बच्चों को पढ़ने के लिए वह स्थान है।

यह भी पढ़ें:- सूबे में शुरू हुई E-HOSPITAL की सुविधा, मरीजों को इन दिक्कतों से मिलेगा छुटकारा

भारत विरोधी नारे लगाने के लिए कोई स्थान नहीं है। जिस मुल्क में आप रहते हो उसके खिलाफ नारेबाजी करते हैं। आतंकवादियों के पक्ष में कसीदे पढ़ने की आजादी भारत में नहीं है।

यह भी पढ़ें:- 30 साल की तपस्या से प्राप्त हुई 10-10 फीट लंबी मूंछें, देखकर रह जाएंगे हैरान

और किसी को नहीं मिलेगी अगर कोई दुस्साहस करेगा, तो कानून शक्ति से उन लोगों को जवाब भी देगा और उनके खिलाफ सख्ती से काम किया जाएगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV