आज का इतिहास: भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा रेखा

रेखा गनेशन जो कि रेखा के नाम से प्रख्यात हैं, भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा हैं जो कि मुख्यतः हिन्दी फिल्मों में दिखाई देती हैं। अपनी वर्सटैलिटी और हिन्दी फिल्मों की बेहतरीन अभिनेत्री मानी जाने वाली रेखा ने अपने करियर की शुरूआत 1966 में बाल कलाकार के तौर पर तेलगु फिल्म रंगुला रतलाम सेे की थी।
आज का इतिहास:  भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा रेखा
मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनका डेब्यू चार साल बाद फिल्म सावन भादो से हुआ था। वे अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं और 1970 तक आते आते वे अभिनेत्री के रूप में स्थापित हो गईं।
रेखा ने अपने 40 सालों के लंबे करियर में लगभग 180 से उपर फिल्मों में काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई दमदार रोल किए और कई मजबूत फीमेल किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया और मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा उन्होंने कई आर्ट फिल्मों मे भी काम किया जिसे भारत में पैरलल सिनेमा कहा जाता हैै।
उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का जिसमें क्रमशः खूबसूरत, खून भरी मांग और खिलाडि़यों का खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। उमराव जान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उनके करियर का ग्राफ कई बार नीचे भी गिरा लेकिन के उन्होंने अपने को कई बार इससे उबारा और स्टेटस को बरकरार रखने के लिए उनकी क्षमता ने सभी का दिल जीता। 2010 में उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया।

आज का इतिहास 

10 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएँ 

1756 – ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।

1846 – ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।

1964- टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।

1910- वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

1954- बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा का जन्म हुआ।

1990- अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।

1991- भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।

1992 – दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।

यह भी पढ़ें: नजीब अहमद मामला : सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की मंजूरी

2003- भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।

2005- एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।

2008- निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

आज जन्में व्यक्ति 

1899 – श्रीपाद अमृत डांगे – भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।

1906 – आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार

1954 – रेखा, बॉलीवुड अभिनेत्री

1924 – बलबीर सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।

1912 – डॉ. रामविलास शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक

1902 – के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार

आज के महत्वपूर्ण उत्सव और अवसर 

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

राष्ट्रीय डाक-तार दिवस

राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)

LIVE TV