कम दाम में बेहतर खूबियों समेटे है MarQ की वाशिंग मशीन, फ्लिपकार्ट पर है उपलब्ध
नई दिल्ली। अगर सोच रहें हैं नई वाशिंग मशीन लेने के बारे में तो हम आपको बताने जा रहें हैं एक बेहतर डील के बारे में। हम बात कर रहे हैं फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध MarQ ब्रांड की वाशिंग मशीन की। जो कीमत और खूबियों में एक बेहतर आप्शन होगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बजट रेंज में एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च हुआ है। MarQ के इस वॉशिंग मशीन में कई फीचर्स दिए गए हैं।
इस वॉशिंग मशीन को मिड साइज फैमिली को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस वॉशिंग मशीन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, जबकि इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। वॉशिंग मशीन 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम के वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
इन दोनों ही वेरिएंट के फ्रंट में फुली ऑटोमैटिक कंट्रोल दिया गया है। इन दोनों ही वॉशिंग मशीन का लुक और डिजाइन किसी भी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तरह ही है। वॉशिंग मशीन में 9 आरपीएम (रिप्पल्स पर मिनट) क्लॉथ रोटेशन का मोटर लगा है। साथ ही इसमें प्री-सोक एश फीचर और फास्ट ड्राइंग फीचर्स दिया गया है। इन वॉशिंग मशीन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बजर भी दिया गया है, जो वॉशिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजने लगता है और आपको अलर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: बहरेपन की समस्या को खत्म करेगी ये खास डिवाइस, सुनने के अलावा और भी हैं खूबियाँ
सैमसंग के डबल स्ट्रोम वॉशिंग मशीन से होगा मुकाबला
MarQ के इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का मुकाबला सैमसंग के डबल स्ट्रोम वाले सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से होगा। इस वॉशिंग मशीन की कीमत 10,150 रुपये है। इस डबल स्ट्रोम वॉशिंग मशीन में पलसेटर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से कपड़ों की गंदगी को आसानी से साफ किया जाता है। इसके अलावा इस वॉशिंग मशीन का बॉडी रस्ट-प्रूभ दिया गया है। इसमें जंग लगने की कोई संभावना नहीं रहती है। वॉशिंग मशीन में एयर-टर्बो और लिंट फिल्टर तकनीक दिया गया है।