मंदसौर रेप केस :  7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोनों दोषियों को मिली फांसी की सजा

भोपाल। मंदसौर में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों ने 26 जून को इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए केवल 2 दिनों में दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

मंदसौर रेप केस

पुलिस ने पहले इस मामले में आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया था और उसके बाद दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को मंदसौर कोर्ट में पेश किया गया था। सात साल की बच्ची से सामूहिक ज्यादती के मामले में कोर्ट ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें:- ‘सुशासन बाबू’ का चला डंडा, आश्रय गृह संचालन के लिए 50 स्वयंसेवी संस्थाओं का चयन रद्द

लोगों के गुस्से को देखते हुए ही अदालत में दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही थी। कोर्ट परिसर को छावनी में बदल दिया गया था। अदालत ने महज 55 दिन में ही दोनों दोषियों को सजा-ए-मौत सुना दी।

फॉरेंसिक और डीएनए रिपोर्ट पेश की गई है। बच्ची ने भी अपने बयान में दोनों आरोपियों को पहचाना था।

बता दें पुलिस ने कुल 35 गवाह और 197 दस्तावेज पेश किए थे। साथ ही सरकार ने एसआईटी गठित की थी। अब तक मध्यप्रदेश में बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले 14 दोषियों को फांसी की सजा हुई है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV