देवरिया के बाद हरदोई में भी संस्था से 19 महिलाएं गायब, संस्था के खिलाफ कार्यवाही के आदेश

रिपोर्ट आदर्श,

हरदोई। देवरिया के मामले के बाद जब से सभी महिला गृह और संस्थाओं की जाँच के आदेश हुए हैं तब से हर रोज  कहीं न कहीं से महिलाओं के गायब होने की खबरें आ रहीं हैं। अब इससे प्रशासन  के क्रियाकलापों पर सवाल उठ रहे हैं और ये कहा जा रहा है कि प्रशासन अभी तक क्या कर रहा था।

देवरिया के बाद हरदोई में भी संस्था की लापरवाही सामने आई है। स्वाधार ग्रह की 21 महिलाओ में 19 गायब मिली। डीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो दंग रह गए।

हरदोई

ब्लाक पिहानी के मोहल्ला लोहानी में पीड़ित, प्रताड़ित एवं निराश्रित महिलाओं के लिए आशया ग्रामोद्योग द्वारा संचालित स्वाधार गृह का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी को अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि स्वाधार गृह में 21 महिलायें है जबकि मौके पर दो ही महिलायें पायी गयी।

यह भी पढ़ें: बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर खड़े हो रहे सवाल, रामपुर से तीन बालिकाएं लापता

जिलाधिकारी ने अधीक्षिका से और महिलाओं के बारे में जानकारी ली  तो वह कोई उत्तर नही दे सकी व स्वीकार किया कि कई दिनों से दो ही महिलायें यहां है। निरीक्षण में जिलाधिकारी को यहां पर्याप्त कमरे, बर्तन आदि की व्यवस्था भी नही पायी गयी। इस पर जिलाधिकारी ने उक्त स्वाधार गृह संस्था पर कार्यवाही करने एवं अनुदान रोकने की संस्तुति शासन को भेज दी गयी है। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रद्वा शान्डियलन मौजूद रही।

LIVE TV