एक ऐसा मंदिर जहां लड्डू नहीं प्रसाद के तौर पर मिलते हैं ब्राउनीज, बर्गर और सैंडविच!

हमारे देश में लोगों की भगवान में आस्था बहुत है। छोटे बच्चों को क्या कई बार बड़ो का भी मंदिर से मतलब होता है प्रसाद लेकर खाने से। छोटे बच्चे तो सिर्फ प्रसाद की आशा में ही मंदिर जाते हैं। अधिकतर मंदिरों में प्रसाद के रूप में लडू मिलता है। लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जहां प्रसाद के रूप में ब्राउनीज, बर्गर और सैंडविच मिलते हैं। आइये आज आपको ऐसे ही मंदिर के दर्शन करवाते हैं।

मंदिर

ऐसा कहीं और नहीं भारत के ही चेन्नई के पडप्पई के जय दुर्गा पीठम मंदिर में होता है। दरअसर, यहां पर लोगों को प्रसाद के तौर पर ब्राऊनीज, बर्गर और  सैंडविच मिलता है। इस प्रसाद पर एक्सपायरी डेट भी लिखी होती है। इतना ही नहीं इस मंदिर में प्रसाद के लिए लाइन मेंल लगना नहीं पड़ता है। बल्कि वेंडिग मशीन में टोकन डालते हैं। बाद में उन्हें प्रसाद का डिब्बा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें: दुर्बलताएं अपराजेय नहीं होतीं… यदि धैर्य, परिश्रम और लगन से कार्य किया जाए तो विजय जरुर प्राप्त होगी

मंदिर की स्थापना करने वाले एक हर्बल ऑन्कॉलॉजिस्ट के. श्री श्रीधर बताते हैं कि इस प्रसाद को वितरित किए जाने का उद्देश्य ये है कि पवित्र भाव और पवित्र रसोई में बनाया गया कुछ भी भगवान को प्रसाद के रूप में चढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रसाद की वजह से यहां बहुत से टूरिस्ट आते हैं और यह आसपास के इलाकों मे भी बहुत प्रसिद्ध है।

मंदिर

इतना ही नहीं इस मंदिर के अधिकारियों के बर्थडे पर केक भी आता है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। जिसके अनुसार भक्तों के उनके जन्मदिन पर प्रसाद के तौर पर केक दिया जाता है।

 

LIVE TV