हाथ की लकीरों के साथ हथेली के रंग से भी पता चलता है व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव
आज के समय में मनुष्य इतना परेशान हो गया है कि वह हर एक चीज में अपनी परेशानियों का हल तलाशता रहता है। इंसान को आज अपने कर्म से ज्यादा अपने फल की चिंता सताने लगी है। कुछ लोग कुंडली देखकर आपका भाग्य बता देते हैं तो कुछ हाथों की लकीरों को देखकर। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हथेला का रंग भी आपके जीवन पर बहुत असर डालता है। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि हथेली के रंग से आपके जीवन का क्या संबंध है।
गुलाबी रंग
जिन लोगों की हथेली का रंग गुलाबी होता है। वह लोग प्रेम, दया, करुणा, शालीन, मेहनती, भावुक, जीवन जीने की कला,उन्नतिशील, उच्च आदर्श जैसे गुणों से परिपूर्ण होते हैं।
लेकिन कोई इनकी बात न माने तो ये जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं। जिन लोगों की हथेली का रंग गहरा गुलाबी होता है वह शाही सुख प्राप्त करने वाला होता है। इन पर पैसों की कमी नहीं रहती।
लाल रंग
हथेली में लाल रंग वाले क्रोधी स्वभाव, अदूरदर्शिता, अविश्वासी व सनकी होते हैं। हथेली में पसीना व मटमैलापन भी इन्हीं बातों को दर्शाता है।
आमतौर पर ऐसी हथेली वाले लोग बड़े काम करते हैं। इस कारण इन्हे ज्यादा शारीरिक मेहनत नहीं करना पड़ती है।
यह भी पढ़ें: राशिफल: इस राशि के जातक रखें स्वास्थ्य का ख्याल
नीला रंग
आमतौर पर नीली हथेली वाले लोग कम होते हैं। इन्हें अपने जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है।
इस तरह के लोग हमेशा किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित ही रहते हैं।
इन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
सफेद रंग
सफेद रंग रक्त की कमी से भी हो सकता है। स्वच्छ सफेद रंग आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक भी कहा जा सकता है।
जिन लोगों की हथेली का रंग सफेद होता है वह लोग आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं। इस तरह की हथेली वाले लोग किसी भी कार्य के प्रति उत्साहित नहीं होते हैं।
यह लोग खुद को सबसे अलग करके रखते हैं।
इन्हें लोगों के साथ घुलना – मिलना पंसद नहीं होता है। इनमें एकाग्रता की कमी होती है इस कारण इन पर पैसों का भी आभाव रहता है। ज्यादातर यह लोग अकेले रहना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: मनुष्य को कभी भी अपना अच्छा स्वभाव नहीं भूलना चाहिए
पीला रंग
हथेली पीले रंग लिए हुए हो तो जातक में रक्त की कमी, किसी न किसी रोग से पीड़ित, मंदबुद्धि, कर्महीन, अस्वस्थ अर्थात जीवन में असफलताओं का सामना करते रहना।
पीले रंग की हथेली वाली औरतें पुरुष की ओर जल्दी आकर्षित हो जाती है और यदि पुरुष की हथेली का रंग पीला है तो वह किसी स्त्री की ओर जल्दी आकर्षित हो जाता है।
काले एवं धब्बेदार
ऐसे लोगों को हमेशा निराशा का ही सामना करना पड़ेगा। यह जीवन में अपने हर काम में असफल ही होंगे।
ऐसा देखा गया है कि यह लोग ज्यादातार नशे के शिकार होते हैं।