आपको जरूर जानना चाहिए इस लड़की की बहादुरी का किस्सा, निकल जाएगा अंदर बैठा डर

रिपोर्ट- आदर्श त्रिपाठी  

हरदोई। उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में एक किशोरी की बहादुरी देखकर लोग तब हैरत में पड़ गए जब खाना बनाने के लिए कंडे निकाल रही एक किशोरी को ढाई तीन फुट के सांप ने काट लिया। उसके बाद किशोरी ने बहादुरी दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और अपने पिता की मदद से उसे एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद करके खुद इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो साथ में सांप को भी ले आई। किशोरी की इस दिलेरी को देखकर अस्पताल में डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। चिकित्सकों ने किशोरी का इलाज़ शुरू किया।

सांप काटने के बाद लड़की ने दिखाई बहादुरी

एक 16 साल की किशोरी की दिलेरी का यह मामला हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के सराय राघव गांव का है। जहां की रहने वाले संजय की 16 साल की बेटी लक्ष्मी को गुरुवार रात एक जहरीले सांप ने उस दौरान काट लिया जब वह खाना बनाने के लिए कंडे उठाने गई थी। कंडो के बीच में ही जहरीला सांप छुपा बैठा था उसने लक्ष्मी के पैर में काट लिया लेकिन सांप के काटने के बाद भी लक्ष्मी ने दिलेरी दिखाते हुए बिना डरे सांप पर एक झोला डालकर उसकी गर्दन दबोच ली और चिल्ला कर अपने पिता को आवाज दी।

मौके पर पहुंचे पिता ने जब पूरा वाकया देखा तो तत्काल सांप को एक प्लास्टिक के जार में कैद करके बेटी को उपचार के लिए अस्पताल ले आए। साथ में जार में बंद सांप भी ले कर अस्पताल में पहुंचकर जब किशोरी ने डॉक्टरों को बताया की उसको इसी सांप ने काटा है और जब उसके परिजनों ने डॉक्टरों के सामने सांप को दिखाया तो डॉक्टर भी किशोरी की दिलेरी देखकर हैरान रह गए। अस्पताल में सांप काटने के बाद सांप को लेकर आयी किशोरी को देखने के लिए भीड़ लग गई और हर कोई किशोरी की दिलेरी देखकर हैरान नजर आया।

यह भी पढ़े: टीपू सुल्तान का फैसला दिलाएगा कांग्रेस को मध्य प्रदेश की सल्तनत

अस्पताल के डॉक्टरों ने किशोरी का तुरंत इलाज शुरू कर दिया।  मामला जहरीले सांप के काटने का था।  इसलिए चिकित्सक किशोरी के उपचार के साथ उस पर बराबर नजर रखे हुए हैं। हालांकि चिकित्सकों का मानना है कि किशोरी ने जिस अंदाज में साप काटने के बाद दिलेरी दिखाई है उसी अंदाज में उसका स्वास्थ्य में भी बड़ी जल्दी सुधार नजर आ रहा है।

LIVE TV