
शादाब खान
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में मामूली बात पर दबंगों ने किशोरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीँ लाठी-डंडों की पिटाई से 2 लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना थाना परौर के अस्लीतौ गांव की है। जहां भूसे के गूंगे में भैंस के सींग मारने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बात से नाराज दूसरी पक्ष के लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिसमें 15 साल की प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:- सूबे में सुरक्षित नहीं बेटियां, पिता को खाना देकर लौट रही किशोरी के साथ गैंगरेप
जबकि अशोक और सतेंदर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों का आरोप है कि 15 साल की बेटी प्रीति की मौत के बाद भी दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा सुपर नानी का नॉलेज
वहीं पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
देखें वीडियो:-