चंद मिनटों में बने इस जूस को पीने से मिलेगी मस्‍त कमर, कंट्रोल होगा ब्लड प्रेशर

गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी की कमी को पूरा करने के लिए खीरा बहुत ही उपयोगी होता  है। खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। गर्मियों में खीरे के सेवन से डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिलता है और पेट को ठंडक मिलती है। खीरे में 90 प्रतिशत हिस्सा पानी का होता है। खीरे में कई खास विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई तरह के रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। खीरे के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। आइये जानते हैं खीरे के जूस के फायदे।

पानी की कमी

पोषक तत्व

खीरे में कैल्शिमय, नेट्रियम, पोटैशियम आदि कई मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खीरे में कैलोरी बहुत कम होती है क्योंकि इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसलिए खीरे के खाने से वजन भी घटता है। इन मिनरल्स के अलावा खीरे में कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, ग्लूकोज, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन बी 6, विटामिन सी और विटामिन डी भी पाया जाता है।

ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर में पोटैशियम वाले आहारों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है इसलिए हाइपरटेंशन के मरीजों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए। एक बड़े खीरे में लगभग 442 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। आमतौर पर हमें एक दिन में 4700 मिलीग्राम पोटैशिमय की जरूरत पड़ती है। सोडियम को ब्लड प्रेशर का दुश्मन माना जाता है। खीरे में सोडियम बहुत कम होता है इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं। एक बड़े आकार के खीरे में केवल 6 मिलीग्राम सोडियम होता है।

खीरे का जूस

सामाग्री

  • खीरे- 3 (मध्यम आकार के)
  • पानी- आवश्‍यकतानुसार
  • नींबू का रस

खीरे का जूस बनाने की विधि-

  • सबसे पहले खीरे को छीलकर इसका छिलका निकाल लें।
  • अब खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • खीरे के इन टुकड़ों को ब्लेंडर में डाल दें।
  • लगभग दो मिनट तक इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • ब्लेंड करने के बाद इसको किसी बर्तन में सूती कपड़े या महीन छन्नी से छान लें।
  • इसे दबाकर जितना संभव हो जूस निकाल लें।
  • इस जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे फ्रिज में रख लें।
  • ठंडा होने के बाद इसे पिएं।
LIVE TV