ये हैं दुनिया के ‘हॉटेस्ट हॉट स्पॉट’, इस गर्मी आप कर सकते हैं एंजॉय

नई दिल्‍ली। मई-जून की गर्मियों को हैपनिंग बनाने के लिए किसी खास जगह छुट्टियां बिताने का प्‍लान कर रहे हैं लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा तो हम आपके मुश्‍किल का हल लेकर आए हैं। इस गर्मी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पश्चिमी घाट के समुद्री तट से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है। पश्चिमी घाट के अंदर कई सारे राज्य आते हैं जैसे-केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात जो अपनी प्राकृतिक और ऐतिहासिक वजहों से काफी फेमस है। असंख्य प्राकृतिक और ऐतिहासिक संपदाएं होने की वजह से इनका नाम दुनिया के ‘हॉटेस्ट हॉट स्पॉट’ में गिना जाता है। हम आपको उन समुद्री तट के बारे में बताएंगे जहां आप जाकर अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर सकते हैं।

गर्मियों को हैपनिंग बनाने के लिए

ओम बीच, कर्नाटक

ओम बीच कर्नाटक के गोकर्ण में स्थित है। यहां का शांत और मनमोहक वातावरण अपने आप में ही आकर्षण का केंद्र है। यह बीच अपने अंदर काफी प्राकृतिक सौंदर्यता लिए बैठा है। ओम बीच के ओम आकार के होने के कारण इसका नाम ओम बीच पड़ा। यहां की मुलायम रेत, समुद्र तट की शांति पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस समुद्र तट से सूर्यास्त और सूर्योदय निहारना काफी मनमोहक लगता है। काफी लोग यहां बस यहां सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा ही निहारने आते हैं। कहते हैं जब सुबह-सुबह सूर्य की पहली किरण इस बीच पर पड़ती है तो इस तट का नजारा देखने लायक होता है।

वर्कला,केरल

वर्कला बीच केरल के त्रिवेंद्रम से एक घंटे के दूरी पर स्थित है। इस बीच को पपानाशम बीच के नाम से भी जाना जाता है। यहां का प्रकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो इस बीच पर आकर आंनद जरूर उठाएं। समुद्री तटों के अलावा आप यहां के मंदिरों के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां का जनार्दन स्वामी मंदिर काफी प्रसिद्ध माना जाता है।
अंजुना बीच, गोवा

अंजुना बीच गोवा के राजधानी शहर पणजी से 18 किमी की दूरी पर स्थित है। यह तट एक किनारे से ऊंचे-ऊचे नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है तो यहां की रेत लाल रंग की है। इस तट के पास सन 1920 में बना एक महल भी हा जिसे अल्बुकर्क का महल कहा जाता है। इस बीच को सबसे खास समुद्री तट में गिना जाता है जिस कारण यहां के लोग इस तट को स्वर्ग भी कहते हैं। गर्मियों में यहां आके अच्छा समय बिताना बेहद खास माना जाता है।

यह भी पढ़ें:  गर्मियों का हो गया है आगाज, इन जगहों पर होगा जन्नत का अहसास  

बेनौलिम, गोवा

बेनौलीम बीच गोवा के राजधानी शहर पणजी से 41 किमो की दूरी पर है। बेनौलीम में दो समुद्री तट हैं एक बेनौलीम बीच, जो मुख्य समुद्री तट है, और दूसरा वड्डी बीच। यहां पर देशी और विदेशी पर्यटक खूब आते हैं। आप यहां पैरासेलिंग, जेट स्कीइंग, बोटिंग और विंड सर्फिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद भी ले सकते हैं। यहां का डॉलफिन स्पार्ट घूमने के लिए काफी लोकप्रिय है।

LIVE TV