फिर दुनिया देखेगी रणबीर और दीपिका का तमाशा

मुंबई। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आज भले ही रिलेशनशिप में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें साथ देखना बेहद पसंद करते हैं। एक समय पर रणबीर और दीपिका बॉलीवुड गलियारे के सबसे ज्‍यादा चर्चित कपल हुआ करते थे। ब्रेकअप के बावजूद दोनों के बीच अभी भी काफी अच्‍छी केमिस्‍ट्री है।

‘बचना ऐ हसीनों’, ‘यह जवानी है दीवानी’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्‍मों में फैंस इन्‍हें मोस्‍ट रोमांटिक जोड़े के तौर पर देख चुके हैं। तीनों ही फिल्मों में इन्‍हें बहुत पसंद किया गया है। इनको एक बार फिर साथ देखने का इंतजार पूरा होने वाला है। तीन साल के लंबे गैप के बाद दोनों एक बार फिर साथ आएंगे।

इनके साथ आने की खबर से हर कोई एक्‍साइटेड है। बता दें, दोनों किसी फिल्म नहीं बल्कि फैशन शो के लिए एक हुए हैं। दोनों मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को पहनकर रैंप पर उतरेंगे। दोनों 9 अप्रैल को मिजवान फैशन वीक के लिए साथ आएंगे। मनीष मल्‍होत्रा ने दोनों की तस्‍वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

बता दें, इन दिनों जहां रणबीर अपने कुछ फिलम प्रोजेक्‍ट से जुड़े हुए हैं वहीं दीपिका अपनी शादी को लेकर बिजी हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्‍ते को इनके घरवालों की मंजूरी मिल गई है। इस साल के सितंबर या दिसंबर तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

LIVE TV