चीन ने भारत के साथ व्यापार संतुलन बनाने का दिया भरोसा
नई दिल्ली। चीन ने सोमवार को भारत के साथ अपने व्यापारिक आधिक्य के मसले का समाधान करके संतुलित व्यापार संबंध कायम करने भरोसा दिलाया।
दुनियाभर में संरक्षणवादी प्रवृति बढ़ने के मौजूदा दौर में चीन ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को अधिक महत्व देने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें : ‘मुश्किलों’ के दौर में फेसबुक का बड़ा ऐलान, झूम उठेगा हर यूजर
आर्थिक संबंध, व्यापार और प्रौद्योगिकी को लेकर वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु और उनके समकक्ष जोंग शान की सह-अध्यक्षता में भारत-चीन संयुक्त समूह की यहां 11वीं बैठक बे बाद वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि चीनी मंत्री जोंग शान ने चीन में भारतीय निवेश का स्वागत किया और दोनों देशों के बीच व्यापारि अंतर का समाधान करने का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें : राजधानी के विकास को लगेगा ‘पंख’, नगर निगम और यूरोपीय संघ के बीच हुआ करार
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “बैठक में दो तरफा व्यापारिक संबंध, कार्ययोजना की तैयारी, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी और ई-डॉयलॉग जैसे मसलों पर चर्चा हुई।”
चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा हाल के वर्षो में बढ़ा है और यह 2016-17 में 51 अरब डॉलर से अधिक हो गया था।