
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फोर्ब्स इंडिया की ’30 अंडर 30′ की सूची में जगह बनाई है। भूमि के अनुसार, यह उपलब्धि उनके लिए बहुत खास है।
फोर्ब्स इंडिया ने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल से कम उम्र के युवाओं की सूची जारी की है।
भूमि ने लिखा, “फोर्ब्स इंडिया इस सम्मान के लिए शुक्रिया। वास्तव में ऐसे अद्भुत लोगों के साथ इस सूची का एक हिस्सा बनना खास है।”
यह भी पढ़ेंः जूनियर बच्चन का आज है जन्मदिन, बिग बी के साथ बॉलीवुड ने भी दिए संदेश
भूमि के अलावा इस सूची में विक्की कौशल, मिथिला पालकर और गायक जुबिन नौटियाल भी शामिल हैं।
फिल्म ‘मसान’ के अभिनेता विक्की ने ट्वीट कर कहा, “यह सम्मान देने के लिए शुक्रिया फोर्ब्स इंडिया।”
भूमि ने 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
इन दिनों भूमि अपनी अपकमिंग फिल्म सोन चिरैय्या की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले ही भूमि ने चंबल से तस्वीरें शेयर की थीं। इस फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी 1970 के दशक की है। जब चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का साम्राज्य हुआ करता था।