वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत 3 घायल

वृद्धाश्रम में आगटोक्यो| जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापान प्रशासन होक्काइदो के सापोरो स्थित वृद्धाश्रम में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। एक शख्स ने वृद्धाश्रम से धुंआ उठते देखा और तुरंत आपातकाल सेवा को सूचित कर दिया, जिसके बाद 40 से अधिक दमकल वाहन, एंबुलेंस और पुलिस कारें घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : आज खुलेगा केंद्र का पिटारा, जनता को आम नहीं ‘ख़ास’ बजट की है उम्मीद

जिस समय यह आग लगी, उस समय केंद्र में 16 लोग थे, जो इसकी अधिकतम क्षमता है। इस घटना में मारे गए आठ पुरूषों और तीन महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें : डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने दुष्कर्मियों के लिए मांगी मौत, विरोध में सत्याग्रह की घोषणा

इसके अलावा पांच को जीवित बचा लिया गया लेकिन 50 से 80 वर्ष के बीच के तीन पुरूष घायल हो गए। हालांकि, इनकी हालत गंभीर नहीं है और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

LIVE TV