तेजस्वी से नाराज आरजेडी महासचिव ने दिया इस्तीफा, कार्यशैली पर उठाए सवाल

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाला मामले में जेल जाने के बाद पार्टी में विरोध का स्वर मुखर होने लगा है। पार्टी के महासचिव और प्रवक्ता अशोक कुमार सिन्हा ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी का नेतृत्व कर रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की कार्यशैली के प्रति नाराजगी जताई है।

तेजस्वी

अशोक सिन्हा ने यहां राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी के नेतृत्व क्षमता पर प्रश्न खड़ा करते हुए पत्रकारों से कहा, “पार्टी में अब है क्या? सभी लोग अंधेरे में दौड़ रहे हैं। कभी भी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पा रहा है। राजद अब अप्रासंगिक हो गई है।”

यह भी पढ़ें:- सरकार पर शिवसेना का जोरदार हमला, कहा- किसान की चिता पर भाजपा की बर्बादी तय

उल्लेखनीय है कि लालू ने जेल जाने की आशंका को देखते हुए पार्टी का नेतृत्व अपने पुत्र तेजस्वी को सौंप दिया था। तभी से यह कयास लगाया जाने लगा था कि पार्टी के कई नेता तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं करंेगे। तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर पार्टी का एक बड़ा तबका नाराज भी बताया जा रहा है। ऐसे में सिन्हा के त्यागपत्र देने को इसकी शुरुआत मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-नागालैंड चुनाव पर रिजिजू ने कहा, समय पर चुनाव कराना संवैधानिक प्रक्रिया

इधर, पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने हालांकि एक बार फिर दोहराया कि पार्टी में कहीं कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी से सिन्हा को पहले ही निष्कासित कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि जद (यू) और भाजपा के कई नेता कई मौकों पर राजद में टूट की संभावना जाहिर कर चुके हैं। उधर राजद भी राजग में फूट का दावा कर चुका है।

LIVE TV