नौ साल बाद भारत लौटा मोशे, 26/11 में खो दिया था अपना परिवार

 मोशे होल्त्जबर्गनई दिल्ली। इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बेबी मोशे होल्त्जबर्ग भी भारत लौटा है। मोशे के साथ उसके नाना और नेनी भी भारत पहुंचे हैं। मोश को खुद प्रधानमंत्री ने भारत आने का न्यौता दिया था जब वो इजराइल के दौरे पर गए थे।

बता दें कि मोशे वहीं मासूम बच्चा है जिसके माता-पिता 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमले में मारे गए थे और वो बच गया था। घटना के वक्त मोशे की उम्र सिर्फ 2 साल की थी और वो अपने माता-पिता की डेड बॉडी के पास रोता हुआ पाया गया था।

तभी भारतीय मूल की आया सैंड्रा सैमुअल ने मोशे को देखा और अपनी जान दांव पर लगाकर उसे बचा कर अपने साथ ले आईं। फिलहाल मोशे इजरायल में अपने नाना- नानी के साथ रहते हैं। मोशे एक नॉर्मल बच्चे की तरह स्कूल जाते हैं और खेलते हैं। मुंबई पहुंचा मोशे आज नरीमन हाउस जाएगा।

बता दें कि 26/11 को जब कसाब और दूसरे आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था, मोशे अपने माता-पिता रब्बी गवेरियल और रिवाका होल्त्जबर्ग के साथ नरीमन हाउस के यहूदी सेंटर में था। उसकी नजरों के सामने ही आतंकियों ने उसके माता-पिता को मार दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल दौरे के दौरान मोशे उनसे मिल चुका है। मोशे फिर से नरीमन हाउस आना चाहता था, इसलिए अब वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ चबाद हाउस के एक समारोह में आएगा। वहां वह अपने परिवार की स्मृतियों को याद करना चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी जुलाई 2017 में इजराइल दौरे पर थे। उन्होंने उसी दौरान 5 जुलाई को मोशे से मुलाकात की थी। मोदी ने मोशे और उनके परिवार को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। मोशे और उनके परिवार वालों को भारत सरकार की ओर 10 साल का वीजा दिया गया है। इस दौरान वे कभी भी भारत आ सकते हैं।

LIVE TV