एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू| पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने छोटे एवं स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल से नौशेरा सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह नौ बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी जारी रही।

पाकिस्तानी सेना के हमले में शनिवार को राजौरी के केरी क्षेत्र में एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए थे।

भारतीय जांबाजों ने लिया 4 शहीद जवानों का बदला, LoC पार कर मारे 3 पाकिस्तानी सैनिक

इससे पहले, शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में मेजर सहित भारत के 4 जवान शहीद होने पर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की थी।  भारतीय जांबाजों ने जवाबी कार्रवाई में एलओसी पार तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था।

पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के हवाले से इस खबर की पुष्टि की थी।

जाधव को राजनयिक पहुंच दिए जाने पर विचार करेगा पाक, कहा- परिजनों की ये अंतिम मुलाकात नहीं

पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक रावलकोट के रुख चकरी सेक्टर में सोमवार को फायरिंग हुई थी।

LIVE TV