अल्हड़ सी लोकेश का स्टनिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख मलते रह जाएंगे आंखें
मुंबई। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे के कई एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक से बिजलियां गिराती रहती हैं। जबतक एक्ट्रेस पर्दे पर दिखती हैं तो उनका काम चर्चा में रहता है। अर्से बाद जब उसी चेहरे को ऑडियंस या फैंस दोबारा देखते हैं तो वो शख्सियत नहीं उनका ट्रांसफॉर्मेशन लोगों के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होता है। इस बार एक्ट्रेस नहीं एक एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को हैरान कर रहा है।
बिग बॉस सीजन 11 के एपिसोड और उनके कंटेस्टेंट की हरकतें इन दिनों ऑडियंस को काफी एंटरटेन कर रही हैं। मौजूदा सीजन के कंटेस्टेंट के अलावा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट भी दर्शकों को सरप्राइज देने में पीछे नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: चेहरा बदला, नजरिया नहीं… सेंसर बोर्ड के फंदे में आई एक और फिल्म
हाल ही में, सोशल मीडिया पर बिग बॉस सीजन 10 की कॉमनर कंटेस्टेंट रह चुकीं लोकेश कुमारी की एक तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है। वैसे तो जुलाई के महीने से ही लोकेश की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचानी शुरू कर दी थी। लेकिन अब जो तस्वीर देखने को मिली है उसे देखकर तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये सच में लोकेश हैं।
यह भी पढ़ें: बिग बी ने पूरी की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग, ऊर्जा से भरपूर रहा सफर
बिग बॉस के घर से निकली अल्हड़ सी लोकेश अब काफी स्टनिंग दिखने लगी हैं। लोकेश का ट्रोसफॉर्मेशन देश आप अपनी आंख मलते रह जाएंगे।
लोकेश ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो ट्रेडिशनल कपड़ों और जेवर में हैं। तस्वीरों में उन्हें पहचानना नमुमकिन जैसा है। लोकेश इससे पहले भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चर्चा में आ चुकी हैं। उनके मेकओवर की तस्वरें कई बार सुर्खियां बनी हैं। मेकओवर के बाद की तकरीबन सभी तस्वीरों में लोकेश बेहद हॉट लगी हैं।
सोशल मीडिया पर लोकेश काफी एक्टिव हैं। लोकेश अक्सर जिम में वर्क आउट और पार्टी करती हुई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।