
मुंबई। रानी मुखर्जी जल्द ही अपने देवर उदय चोपड़ा की बारात में झूमती हुई नजर आने वाली हैं। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी के अफेयर की खबरें अक्सर सुर्खियों में रही है। दोनों के अफेयर की खबरों जितनी सुर्खियां बनी थीं उतना ही दोनों का ब्रेक-अप भी चर्चा में था।
अब हाल ही में उदय और नरगिस से जुड़ी चौंका देने वाली खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, उदय और नरगिस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ब्रेकअप और दूरियों की खबरों को अफवाह का नाम देते हुए। दोनों की शादी की खबर सामने आई है। हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: सनी लियोनी को ड्राइवर ने भेजा डर्टी मैसेज, लिखी गंदी बात
यह भी पढ़ें: दिशा वकाणी के घर गूंजी किलकारी, समय से पहले बनी मां
जल्द ही रानी पर्दे पर अपना कमबैक भी करने वाली हैं। रानी की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘हिचकी’ है। ‘हिचकी’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।