
सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से भक्त को मनचाहे फल की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके अलावा सच्चे मान से भोलेनाथ की पूजा करने वाला दुखों के बंधन से मुक्त होकर सुखी जीवन व्यतीत करता है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के साथ अपना मनचाहा फल प्राप्त करना चाहते हैं तो फिर इस तरफ से भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं।
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उपाय :-
तिल – शिवलिंग पर तिल चढाने से भगवान शिव की प्रसन्नता के साथ ही आपके सभी पापों का भी नाश हो जाता है।
जौ– अगर आप भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आपको शिवलिंग पर जौ चढ़ाना चाहिए। इससे आपके सुख में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
चावल– शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल अर्पित करने से आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
शक्कर मिला हुआ दूध– शक्कर मिश्रित दूध से शिवलिंग पर चढाने से आपका दिमाग तेज हो सकता है।
गेहूं– अगर आप संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं तो इसके लिए आपको शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाना चाहिए इससे संतान वृद्धि होती है। बाद में शिवलिंग पर चढ़ाए गए सभी अनाज को गरीबों में बांट देना चाहिए।
घी- सोमवार का व्रत रहते हुए घी से भगवान शिव का अभिषेक करके ब्राह्मणों को भोजन कराने से नपुंसकता दूर हो सकती है।
सुगंधित तेल– सावन के महीने में सुगंधित तेल से भगवान शिव का अभिषेक करने से समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।
शहद– स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में आराम पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए। इससे तमाम रोगों में आराम मिलता है।
गंगाजल– अगर आप भोग के साथ-साथ मोक्ष की भी कामना रखते हैं तो फिर सावन में आपको गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।