Video : New India बनाने के लिए गायकों ने दिलाया संकल्प, शुरु हुआ मोदी के महा-अभियान का आगाज़
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबतक कई अभियान चला चुके हैं। उन सभी अभियान की लिस्ट में एक महा-अभियान जुड़ गया है। इस महा अभियान का मुख्य मकसद ‘संकल्प से सिद्धि’ लाना है। मोदी के मुताबिक देशवासी एक ऐसा संकल्प लें जिसे उन्हें आने वाले पांच वषों तक सिद्ध करना होगा।
मोदी के इस महा अभियान को पूरा बॉलीवुड सपोर्ट और प्रमोट करने में जुट गया है। लिजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने सोशल मीडिया पर एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के कई सिंगर्स गाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सीरियल किसर की इमेज से छुटकारा पाना चाहते हैं इमरान
वीडियो की शुरुआत मोदी की आवाज से होती है। इसमें वह इस महा अभियान ‘संकल्प से सिद्ध’ के विषय में बताते हैं। इसके बाद गाने की शुरुआत होती है। गाने की शुरुआत आशा भोसले ने की है। इस गाने को आशा भोसले के अलावा शंकर महादेवन, शान और भी बॉलीवुड के कुछ सिंगर्स ने मिलकर गाया है।
यह भी पढ़ें: कपिल नहीं मीडिया को दोषी मान रहे अजय देवगन
गाने के बोल संकल्प से सिद्धि है। इस गाने को न्यू इंडिया एंथम के नाम से पेश किया गया है। 4 मिनट और 32 सेकेंड के इस वीडियो में मोदी के चलाए गए सभी अभियानों पर रोशनी डाली गई है। भीम एप, देश को दिव्यांगो के लिए सुरक्षित बनाना, खुले शौच न करना, मेक इन इंडिया, कौशल विकास योजना से लेकर स्वच्छ भारत अभियान तक का जिक्र किया गया है। साथ ही गाने में आतंक मिटाने और देशभक्ति पर डटने के लिए प्रेरित किया गया है।
इस गाने में देश के हर हिससो को शामिल करने की बात कही गई है। गाने की शुरुआत में ही पूरब, पश्चिम और उत्तर, दक्षिण के साथ मिलकर नए भारत बनाने की बात कही गई है। वीडियो के अंत नए भारत बनाने के लिए newindia.in पर login करने के लिए कहा गया है।
The woods are lovely dark & deep, but I have promises to keep & miles to go before I sleep..Jai Hind https://t.co/HyZw9pwIdD
— ashabhosle (@ashabhosle) August 31, 2017