#Birthday Special : दो शादी तीन प्यार, कुछ ऐसी थी नागार्जुन की जिंदगी
मुंबई। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन का आज जन्मदिन है। नागार्जुन का जन्म 29 अगस्त 1959 को हुआ था। पर्दे पर नागार्जुन का शानदार सफर रहा है। 90 से ज्यादा फिल्म कर चुके नागार्जुन की रियल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जिंगदी में आए प्यार के बारे में बताएंगे।
साल 1990 में नागार्जुन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। नागार्जुन ने फिल्म ‘शिवा’ से फिल्मों में डेब्यू किया था। अपने करियर के दौर एक ऐसा समय भी था जब लाखों हसीनाएं नागार्जुन की दीवानी थी। उन लाखों दीवानियों में एक नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का भी शुमार था।
एक दौर था जब तब्बू नागार्जुन से बहुत प्यार करती थीं। ये प्यार कभी भी एक तरफा नहीं रहा नागार्जुन भी तब्बू से प्यार करते थे। लेकिन हालात कुछ यूं बेवफा हुए कि दोनों का प्यार मुकम्मल नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें: बाबा रहीम को मिली सज़ा के बाद कीकू ने कुछ यूं ज़ाहिर की अपनी खुशी
असल में उस समय जब नागार्जुन को तब्बू से प्यार हुआ तब वह सिंगल नहीं थे। नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। नागार्जुन अपने जीवन में दो शादी कर चुके हैं। साल 1984 में उन्होंने लक्ष्मी दग्गुबती से शादी की थी। ये रिश्ता महज 6 साल तक ही बरकरार रह पाया।
यह भी पढ़ें: राम रहीन को मिली सज़ा तो शाहरुख ने रोक दी शूटिंग
इसके बाद 90 के दशक में अमाला मुखर्जी ने नागार्जुन की जिंदगी में उनके प्यार के रूप में एंट्री ली। साल 1992 में दोनों ने शादी कर ली। नागार्जुन के प्यार तलाश यहीं नहीं खत्म हुई।
तब्बू से सेट पर हुई उनकी नई प्यार की कहानी का आगाज था। हालांकि ये कहानी कभी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। खबरों के मुताबिक, नागार्जुन ने तब्बू को मुंबई में ही एक घर तोहफे में दे दिया था। दोनों का रिश्ता 15 सालों तक ऐसे ही चलता रहा।
तब्बू से प्यार के बावजूद नागार्जुन अपनी दूसरी पत्नी के साथ शादी तोड़ना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने और तब्बू ने अलग होने का फैसला ले लिया। अलग होने के बाद तब्बू मंबई के उस घर को छोड़कर हमेशा के लिए हैदराबाद शिफ्ट हो गईं। आज तक तब्बू सिंगल हैं।