‘न्यूटन’ का टीजर लॉन्च, राजकुमार ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
मुंबई। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘न्यूटन’ का टीजर लॉन्च हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मोके पर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म न्यूटन का टीजर शेयर किया है। टीजर शेयर करते हुए उन्होंने कैपशन ‘हम बदलेंगे तो देश बदलेगा’ दिया है।
इससे पहले फिल्म न्यूटन का फर्स्ट लुक लॉन्च हो चुका है। फिल्म के टीजर की शुरुआत संजय मिश्रा से हुई है। वह देश के चुनाव में हो रहे खर्चे का जिक्र करते नजर आते हैं। टीजर में डायलॉग का अच्छा इस्तेमाल हुआ है।
यहर भी पढें: छोटे पर्दे की इन कृष्ण दीवानियों के गीत फिल्मों से ज्यादा हैं यादगार
इससे पहले लॉन्च हुआ पोस्टर भी काफी अच्छा था। पीले रंग के पोस्टर में राजकुमार हेलमेट पहने हुए हाथ में EVM मशीन लेकर भागते दिखे थे।
फिल्म न्यूटन के टीजर लॉन्च के साथ इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। पहले फिलम 18 अगस्त को रिलीज होने वाली थी जिसे बदलकर 22 सितंबर कर दिया गया है।
18 अगस्त को रिलीज होने वाली दो फिल्मों की डेट बदली गई है। ‘हसीना पार्कर’ और ‘न्यूटन’ अब दोनों की ही रिलीज डेट बदल चुकी है।
यहर भी पढें: नेताजी की मौत से अब उठेगा पर्दा, बोस डेड/अलाइव का टीजर लॉन्च
दोनों ही फिल्में अब 22 सितंबर को रिलीज हो रही हैं। भले ही राजकुमार की फिल्म न्यूटन 18 अगस्त को नहीं रिलीज हो रही लेकिन उनके एक और फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ इसी दिन रिलीज हो रही है।
न्यूटन का डायरेक्शन अमित वी मसूरकर ने किया है। फिल्म की कहानी न्यूटन कुमार की है जिसे रुड़की सरकार की ओर से चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा जाता है। उसे छत्तिसगढ नक्सल प्रभावित जगह पर भेजा जाता है। उस दौरान सामने आई मुश्किलों के बारे में दिखाया गया है।
This Independence day, let’s meet #Newton. हम बदलेंगे तो देश बदलेगा। Happy Independence Day. @aanandlrai @ManMundra @ErosNow @Amit_Masurkar pic.twitter.com/sd5z9Cl9yc
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) August 15, 2017