
नई दिल्ली : आजकल के आपाधापी औऱ भागमभाग वाले शहर में लोगों को चंद पल सुकून के गुजारना बहुत मुश्किल हो गया है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी ने हर किसी के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। ऐसे में लोग सुकून के लिए हर दिन एक नई कोशिश करते रहते हैं। सुकून के लिए खान-पान के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में भी लोग बदलाव कर रहे हैं। इसके लिए लोग अब हजारों रुपए खर्च करने से भी नहीं कतराते हैं।
हर उम्र और वर्ग के लोग खुद को फिट रखने के लिए हजारों रुपए खर्च करने को भी तैयार रहते हैं। अब आकर्षक फिगर के लिए बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई के साथ ही अब छोटे शहरों की युवतियाँ भी जिम में जाकर पसीना बहाती हैं। लेकिन इन दिनों मसाज का क्रेज बढ़ रहा है।
मसाज का बढ़ता क्रेज़
मसाज के द्वारा थोड़े से समय में शरीर के साथ ही पूरे अंतर्मन को रिफ्रेश करने में मदद मिलती है। देश के साथ ही विदेशों में भी मसाज की खूब मांग है। दुनिया भर में मसाज के कई तरीके मौजूद हैं। कई तरह की अजीबोगरीब मसाज के बाद अब एक नया मसाज चलन में आया है। ये मसाज अजीबोगरीब होने के साथ ही बेहद खतरनाक भी है। ये अजीबोगरीब मसाज किसी तेल, औजार या हाथों से नहीं बल्कि खतरनाक चाकुओं से करा जाता है।
हजारों रुपए करते हैं खर्च
लोग इस खतरनाक मसाज को करवाने के लिए हजारों रुपए तक खर्च करते हैं। ये खतरनाक मसाज का तरीका ताइवान में काफी प्रचलित हो रहा है। ताइवान में पिछले 30 सालों से ह्सियाओ मेई फांग नाम की महिला ये मसाज करती है।
चीन की ये खतरनाक देन
फांग ने बताया कि “मसाज करने का यह तरीका 2500 साल पुराना है जो मूलत: चीन की देन है। हालांकि, उन्होंने इसमें कई तरह के सुधार किए हैं। इसमें वो एक की जगह दो चाकुओं/गंडासे का इस्तेमाल करती हैं। इस मसाज के जरिए व्यक्ति के अंदर मौजूद ऊर्जा में परिवर्तन होता है और शरीर हल्का महसूस होता है।