BSF की मीटिंग के दौरान हुई शर्मनाक घटना, सरकारी लैपटॉप पर चला अश्लील वीडियो
फिरोजपुर। भारत की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल की फिरोजपुर में घटी एक घटना चर्चा में है। दरअसल पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल की एक बटालियन में कमान्डेंट के दरबार में प्रेसेंटेशन के दौरान 4-5 सेकेंड की आपत्तिजनक वीडियो चली।
इस घटना पर बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आईजी मुकुल गोयल ने कहा की फिरोजपुर में बीएसएफ की एक बटालियन के कमान्डेंट जब वहां एक सैनिक सम्मेंलन ले रहे थे जिसमे जवानों की परेशानियां की सुनवाई के साथ-साथ बॉर्डर पर किस तरह से ड्यूटी देनी है इसकी जानकारी दे रहे थे।
उसी वक्त जब लेपटॉप ऑन किया गया तो उसी दौरान दो से पांच सेकेंड तक कोई आपत्तिजनक क्लिप चली जिसे तुरंत बंद कर दिया गया। यह वीडियों लेपटॉप में कहा से आई इसकी जांच की जा रही है। वहीं एक सरकारी लेपटॉप में यह क्लिप किस तरह चली इसकी जानकारी के लिए एक कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी बैठा दी गई है। इन्क्वायरी के बाद जो भी दोषी अधिकारी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।