रामगोपाल यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, बताया अनुभवहीन

सीएम योगी आदित्यनाथइटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने प्रदेश में बढ़ती हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को अनुभवहीन बताया। वहीं शिवपाल यादव के नए मोर्चे के ऐलान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पार्टी बनाना आसान नहीं है। शिवपाल हवा में हैं।’

गुरुवार को सपा की जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेश में बढ़ती हिंसा और आपराधिक घटनाओं पर प्रो. रामगोपाल ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री योगी अनुभवहीन हैं, उन्हें नहीं पता कि इतने बड़े राज्य को कैसे चलाया जाए। जबसे वह मुख्यमंत्री बने हैं, तब से प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है।”

वहीं शिवपाल यादव के नया मोर्चा बनाने के सवाल पर रामगोपाल ने कहा, “शिवपाल हवा में हैं। नई पार्टी या मोर्चा बनाना आसान नहीं है। सपा के बराबर कोई संगठन नहीं चल सकता। सपा के 98 फीसद कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ हैं।”

उन्होंने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव का सभी सपा समर्थक और परिवार के लोग सम्मान करते हैं।

LIVE TV