बेटी का मुह बंद रखने के लिए मां ने दोस्तों से करवाया गैंगरेप, मोबाईल से बनाया अश्लील वीडियो

बेटी का गैंगरेप
Demo pic

नई दिल्ली| मां-बेटी का रिश्ता अपने आप में ख़ास होता है| एक ऐसा रिश्ता जो मां-बेटी का कम दोस्ती का ज़्यादा लगता है| लेकिन हरियाणा की एक मां ने अपने अय्याशी के चलते इस पावन रिश्तो को भी कलंकित कर दिया| हरियाणा के रोहतक में एक नाबालिग छात्रा ने अपनी कलयुगी मां पर उसके साथ गैंगरेप करवाने का आरोप लगाया है| युवती ने बताया कि मां ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है| पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है|

ख़बरों के मुताबिक़ नाबालिग पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले रामभगत, दिनेश और कमल नामक शख्स के उसकी मां के साथ अवैध संबंध हैं| उसने एक बार अपनी मां को उनके साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था| जिसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा|

युवती ने आरोप लगाया है कि उसकी मां के ही कहने पर तीनों ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया| इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया| आरोपियों ने पीड़िता को मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी| इतना ही नहीं पीड़िता की मानें तो उसकी मां ने कई बार उसके शरीर को गर्म फूंकनी से भी दागने की कोशिश की|

फिलहाल छात्रा की मां और तीनों आरोपियों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है| महिला एएसआई बिमला को केस की जांच सौंपी गई है|

 

LIVE TV