
मुंबई। बिग बॉस सीजन 10 को खत्म हुए दो महीने हो चुके फिर भी इसके कंटेस्टेंट कंट्रोवर्सी में बने हुए हैं। कभी स्वामी ओम तो कभी मनवीर विवादों में घिरे ही रहते हैं।
मनवीर गुर्जर शो के विजेता बनते ही विवादों में आने लगे थे। शो के फिनाले के अगले दिन ही उनकी शादी का वीडियो लीक हो गया था। जहां अभी तक मनवीर को सब बैचलर समझते थे। उनके फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका था।
बीते दिनों मनु, मनवीर, मोना और कई कंटेस्टेंट ने मिलकर एक रियूनियन पार्टी की थी। सोशल मीडिया पार्टी की इन तस्वीरों से छाया हुआ था। मनु अपने इंस्टाग्राम आउंट से एक वीडियों भी शेयर किया था जिसमें वह मनवीर के साथ डांस कर रहे थे।
उस वीडियो के अलावा अभीतक और कोई वीडियो सामने नहीं आई थी। लेकिन उसके बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो के वायरल होने का सिलसिला शुरू हो गया। वायरल हो रही इस वीडियो में मनवीर पार्टी में खुलेआम नीतिभा को डांस करते हुए किस करते नजर आ रहे हैं।
मनवीर की नीतिभा के साथ ये नजदीकियां कोई हैरान कर देने वाली नहीं हैं। शो के दौरान दोनों के कर्इ बार नाम जोड़े गए थे। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे।
खबरों की मानें तो मनवीर, नीतभा को लिपलॉक नहीं कर रहे थे। वह उनके कान में कुछ कह रहे थे। कैमरे के एगल गलत होने की वजह से ऐसा दिख रहा है। हालांकि बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
इसके अलावा मनवीर का नाम युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों में एक पार्टी के दौरान काफी करीब देखा गया था।