coma से मरीजों को बाहर निकालने का यह तरीका वाकई गजब है। साइंस से नहीं संगीत से मिलेगी नई जिंदगी…
अगर आपका कोई प्रिय कोमा में है, तो आपके लिए ये एक अच्छी खबर है कि आप उसे संगीत के जरिए दे सकते हैं एक नई जिंदगी। म्यूजिक का कोमा पेशेंट पर कमाल का असर दिखा है। फ्रांस के शोधकर्ताओं ने अपने एक शोध में इस बात का खुलासा किया है। उनका कहना है कि कोमा में गए मरीजों को यदि उनका पसंदीदा संगीत सुनाया जाए तो वह मरीजों के चेतन मन को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस तरह मरीजों के सामान्य स्थिति में आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।