700 प्रवासियों ने एक साथ की स्पेन में घुसने की कोशिश

प्रवासियोंमेड्रिड| अफ्रीका के सहारा क्षेत्र से आए 700 से अधिक प्रवासियों ने रविवार को एकसाथ स्पेन के क्यूटा में घुसने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे ने पुलिस के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार तड़के 5.0 बजे के करीब बड़ी संख्या में प्रवासियों ने एकसाथ मोरक्को से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बाड़ तोड़कर स्पेन में प्रवेश करने की कोशिश की।

मोरक्को के सुरक्षा बलों ने इनमें से अधिकांश प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि बीते वर्ष नौ दिसंबर को इसी जगह से 438 प्रवासी स्पेन की सीमा में घुसने में सफल रहे थे।

मोरक्को के अधिकारियों ने रविवार को स्पेन की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अधिकांश लोगों को बाड़ पर चढ़ने से रोक दिया, लेकिन कुछ लोग छह मीटर ऊंची बाड़ के ऊपर तक पहुंच गए।

बाद में और पुलिस अधिकारियों को बुलाना पड़ा, जबकि स्पेन में कार्यरत रेड क्रॉस सोसायटी ने भी घटनास्थल पर घायल हुए प्रवासियों की मदद के लिए एंबुलेंस भेजे।

LIVE TV