7वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, जानें 15 सालो में 7 बार सीएम बनने का सफर

बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर NDA ने बहुमत कर सरकार बनाने जा रही है। इस बार NDA ने बिहार विधानसभा में चुनाव में 243 सीटों में 125 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही नीतीश कुमार इस बार बिहार के 37 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें।

नीतीश कुमार बिहार से 7वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। जिसके बाद बिहार के पहले सीएम बन जाएगे जो 7 बार सीएम पद पर रहा हो।


नीतीश कुमार पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 3 मार्च 2000 में शपथ ली थी।
दुसरी बार 24 नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली था।
तीसरी बार 26नवंबर 2010 में मुख्यमंत्री की शपथ ली थी।
चौथी बार नीतीश कुमार ने 22 फरवारी 2015 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
पांचवी बार 20 नवंबर 2015 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
छठी बार 27 जुलाई 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

मंगलावार को विधानसभा चुनाव की गिनती के दौरान NDA आगे चल रही थी फिर भी नीतीश की पार्टी जश्न मनाने को लेकर सतर्क थी। इसकी बड़ी वजह राजद के नेता तेजस्वी थे क्योकि महागठबंधन और NDA के बीच काटे की टक्कर थी । जिसके बाद शाम होते होते राजद का लालचटेन का तेल 115 सीटों पर ही खत्म हो गया।

LIVE TV