महाराष्ट्र के बदलापुर में गुरुवार रात को एक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गयी। गुरुवार की रात तकरीबन 10.22 बजे गैस रिसाव की यह घटना सामने आई। इसके बाद आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। रिसाव की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया। इसके बाद 11.24 बजे गैस रिसाव पर काबू पाया गया। ठाणे नगर निगम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है।

बताया गया कि कुछ लोगों को उल्टी की शिकायत हुई और कुछ लोगों को जी मिचलाने लगा। गैस रिसाव एमआईडीसी क्षेत्र में नोबल इंडिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। यह कंपनी एक रिएक्टर में कच्चे तेल के लिए दो रसायनों सल्फ्यूरिक एसिड और बेंजीन हिहाइड्रेड को मिलाती है।