60 की हुईं ख़ूबसूरत अदाकारा संगीता बिजलानी, पिता संग मनाया जन्मदिन

मुंबई. बॉलिवुड जगत की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस इंडिया रहीं संगीता बिजलानी आज(9 जुलाई,2020) अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। संगीता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो शेयर की है, जिसमें संगीता अपने पापा के साथ केक काट कर जन्मदिन मना रही हैं।

संगीता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। आपको बता दें, संगीता का जन्म 9 जुलाई, 1960 को मुंबई में हुआ था। 60 की उम्र में भी संगीता बिजलानी बेहद फिट और ग्लैमरस नज़र आती हैं। संगीता अपनी फिटनेस को लेकर काफ़ी फोकस्ड हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।

https://www.instagram.com/p/CCZGNDwpmi-/?utm_source=ig_web_copy_link
LIVE TV