6 राज्यों में नियुक्त किए गए राज्यपाल, देखें उत्तर प्रदेश में किसको मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्र की सहमति से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिनमें बड़ा नाम आनंदीबेन पटेल का है जो अब मध्य प्रदेश नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल होंगी। बता दें कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल 19 जनवरी 2018 को मध्य प्रदेश की राज्यपाल बनाई गईं थीं।

बता दें कि लाल जी टंडन को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की जगह लाल जी टंडन होंगे। जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इनके अलावा आरएन रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

तो वहीं पश्चिम बंगाल में केसरीनाथ त्रिपाठी को हटाकर जगदीप धनखड़ को राज्यपाल बनाया गया। पूर्व भाजपा सांसद रमेश बैस को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया था जिसके बाद भी उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया था।

बता दें कि नगालैंड के गवर्नर बनाए गए आरएन रवि पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के उप सुरक्षा सलाहकार चुने गए थे, रवि 1976 बैच के आईपीएस हैं।

‘हम डरकर दलितों और आदिवासियों की लड़ाई लड़ना बंद करेंगे’

चूंकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि उन्होंने अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

LIVE TV