स्वतंत्रता दिवस पर 948 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवसनई दिल्ली | भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए सात पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई-इसमें दो को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। इसकी घोषणा रविवार को की गई। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 948 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। इनमें उप निरीक्षक दुदेकुला सिद्दाह और तेलंगाना पुलिस के कांस्टेबल चौगोनी नागाराजू को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मरणोपरांत दिया जाएगा।

पुरस्कार पाने वालों में 170 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 683 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक की घोषणा की गई।

स्वतंत्रता दिवस पर कुल 19 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा

स्वतंत्रता दिवस, 2016 के अवसर पर कुल 19 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है, जिसमें 2 पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का सुधारात्मक सेवा पदक और 17 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए सुधारात्मक सेवा पदक प्रदान की घोषणा की गई।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 31 पदक हासिल किए। इसमें विशिष्ट सेवा के लिए 6 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 25 पुलिस पदक हैं।

दिल्ली पुलिस को 20 पदक मिले। इसमें 4 पुलिस पदक वीरता के लिए, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए और सराहनीय सेवा के लिए 16 पुलिस पदक हैं।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 107 पुलिस पदक दिए गए। इसमें 43 पुलिस पदक वीरता के लिए, 5 राष्ट्रपति पुलिस पदक विशेष सेवा के लिए और सराहनीय सेवा के लिए 58 पुलिस पदक शामिल हैं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को 62 पुरस्कार मिले। इसमें वीरता के लिए 10 पुलिस पदक, विशेष सेवा के लिए 6 राष्ट्रपति पुलिस पदक और 46 सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक शामिल हैं।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को 25 पुरस्कार दिए गए। इसमें विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पुलिस पदक और 23 पदक सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक शामिल हैं।

भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस(आईटीबीपी) को 25 पुलिस पदक, सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को 13 और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) को 8 पुरस्कार मिले।

गृह मंत्रालय के खुफिया ब्यूरो को 35 पुलिस पदक मिले। इसमें एक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, 8 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 26 पुलिस पदक सराहनीय सेवा के लिए शामिल हैं।

LIVE TV