आज का इतिहास : फिल्म स्टारों की मिमिक्री में महारथी जन्मे

आज का इतिहासजॉन प्रकाश राव जनुमाला नामक आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले मे सन 1957 अगस्त 14 को जन्मे, जॉनी लीवर हिन्दी फिल्म के एक प्रसिद्धहास्य अभिनेता है। जॉनी लीवर को फिल्म स्टारों की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। एक स्टेज शो में सुनील दत्त की उनपर नज़र पड़ी। उन्होने जॉनी लीवर को फिल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक मिला और आज यह सिलसिला 350 से अधिक फिल्मों तक पहुंच गया है। ‘दर्द का रिश्ता’ के बाद वह ‘जलवा’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बडी सफलता ‘बाजीगर’ के साथ शुरू हुई। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फिल्म में हास्य अभिनेता के रोल में देखे गए। उनकी पहली फीचर फिल्म कभी तमिल ‘अनब्रिक्कु अल्लाविल्लाई’ है। साथ ही जॉनी वर्ष 2007 में छोटे पर्दे के रियाल्टी शो में जज के रूप में भी दिखाई दिए।
14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
• 2001 – मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
• 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया।
• 2006 – संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
• 2007 – दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा का निधन। पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ।
14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
• 1900 – एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे।
• 1924 – कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
• 1956 – जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता।
• 1968 – प्रवीण आमरे, भारतीय क्रिकेटर।
14 अगस्त को हुए निधन
• 2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
• 1996 – अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे।
• 1984 – खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
• 1941 – केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।

LIVE TV