आप का दिन मंगलमय हो, 10 अगस्त, दिन-बुद्धवार, ऋतु- वर्षा, मास-श्रावण, सूर्य- उत्तरायण, राहू काल(अशुभ समय) – दोपहर 12:00 से 01:30 तक, तिथि-सप्तमी, पक्ष:-शुक्ल, दिसाशूल- उत्तर

आज का राशिफलआज का राशिफल

मेष:- आज आप का चित्त धार्मिक कार्यों से प्रसन्न होगा। आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री हनुमान जी की आराधना करें मंगल होगा।
शुभ रंग:- श्वेत

वृष:- आज आपके सोचे हुए कार्य सिद्ध होंगे। आपके पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय से मांगलिक वातावरण रहेगा।
सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी की आराधना करें मंगल होगा।
शुभ रंग :- हल्का पीला

मिथुन:- आज आप आपने संतान पक्ष से सुख प्राप्त करेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक शांन्ति रहेगी।
सुझाव:- आज आप भगवान शिव को दुग्ध का अभिषेक करें लाभ होगा।
शुभ रंग- आसमानी

कर्क:- आज आप का कार्य निश्चित होगा। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
सुझाव:- आज आप शंख की पूजा करें और उसको बजाएं आपका मंगल होगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी

सिंह:- आज आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। आय में वृद्धी शत्रु पक्ष पराजित रहेगा।
सुझाव:- आज आप पंचगव्य का पान करें आपका शुभ होगा।
शुभ रंग- नारंगी

कन्या:- आज आप का मन पूजा पाठ युक्त रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।
सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल का तेल युक्त दीपक जलावें लाभ होगा
शुभ रंग– बैगनी

तुला:- आज व्यापार में लाभ होगा। परिवार को ले कर तनाव हो सकता है।
सुझाव:- आज आप किसी पुनीत नदी में स्नान कर दीप दान करें आपका मंगल होगा।
शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक:- आज रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। किसी सिद्ध पुरुष के बातों की अवहेलना न करें।
सुझव:- आज आप हल्दी युक्त जल से स्नान करें उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी

धनु:- आज आप को रोजगार के क्षेत्र में अनुकूलता आएगी। यश में वृद्धी होगी
सुझाव:- आज आप कुशोदक से भगवान शंकर का अभिषेक करें लाभ् होगा।
शुभ रंग- पीला

मकर:- आज तमाम अड़चनों के बावजूद आप का कार्य होने की प्रबल संभावन है। परिवार के माहौल अनुकूलता आएगी।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदकों का भोग लगावे मंगल होगा।
शुभ रंग- पिला

कुम्भ:- आज आप की चिंता दूर होगी, नौकरी व आय दृस्टि में सुधार होगा।
सुझाव:- आज आप काली गाय को मिष्ठान दीजिए लाभ होगा।
शुभ रंग- मटमैला

मीन:- आज आप के सोचे हुवे कार्य सफल होंगे धनार्जन होगा। प्रसन्न्ता रखे।
सुझाव:- आज आप किसी विकलांग का सहयोग करिये आपका मंगल हो।
शुभ रंग– गुलाबी
आज का दिन विशेष
1आज श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती व मोक्ष सप्तमी भी है।
प्रेरणा दाई चौपाई
सहज मनोहर मूरति दोऊ।
कोटि काम उपमा लघु सोऊ।।
अर्थ:- श्री राम लक्ष्मण ये दोनों भाई इतने मनोहर है, की बिना किसी श्रृंगार, सज्जा व बनावट के सर्वांग सुन्दर है। यदि इनसे करोणों काम देवों की तुलना की जाये तो भी इनके सामने उनका भी सौंदर्य छोटा होगा।
आप सब का मंगल हो
 इति शुभम्
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क सूत्र- 9044741252

LIVE TV