50 साल से अधिक उम्र के 10 पुलिसकर्मियों को जबरन किया जा रहा रिटायर !

रिपोर्ट – विशाल सिंह

गोंडा : उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप देवी पाटन मंडल गोंडा में 50 साल से अधिक उम्र के मंडल के 10 नाकारा पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जा रहा है |

डीआईजी राकेश सिंह के मुताबिक देवी पाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जिलों से इन्स्पेक्टर, एस आई व आरक्षियों को मिलाकर कुल 10 पुलिसकर्मियों को कार्यो में शिथिलता, अनुपस्थित रहना, अक्षम जैसे कारणों से अनिवार्य सेवानिर्वित्ती दी जा रही है |

 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एक बार फिर छात्रों का बवाल, फीस वृद्धि को लेकर किया हंगामा !

 

मंडल के डीआईजी ने कहा की आगे भी 50 साल पूरा होने पर स्क्रीनिंग जारी रहेगी और ऐसे पुलिसकर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप जबरन रिटायर किया जायेगा |

यह डीआईजी देवी पाटन मंडल गोंडा है जो आज पुलिसकर्मियों के साथ मीटिंग कर रहे थे | जहां इन्होंने बताया की 50 साल पूरा होने पर स्क्रीनिंग करके अक्षम पुलिसकर्मियों को रिटायर कर दिया जायेगा |

 

LIVE TV