50 लाख की कीमत के समुद्री सीप की तस्करी करने वाले इंटरनेशनल तस्कर हुआ गिरफ्तार !

रिपोर्ट – आदर्श त्रिपाठी

हरदोई : पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है यह तस्कर प्रतिबंधित समुद्री सीप की तस्करी के काले कारोबार में लिप्त था | इसके पास से 55 कुंटल समुद्री सीप बरामद हुई है |

जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में 50 लाख है पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है |

पुलिस हिरासत में खड़े इस आरोपी पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत नदियों में पाए जाने वाली लुप्त प्राय समुद्री सीप की तस्करी का आरोप है |

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण के मुताबिक थाना सांडी क्षेत्र के कस्बा खिड़कियां निवासी आरोपी पुत्तू पुत्र केशव को 55 कुंटल मृत सीप के साथ गिरफ्तार किया गया है |

 

पुलिस को खुली चुनौती: चुनाव के तुरंत बाद भाजपा पूर्व प्रधान की अमेठी में गोली मार कर हत्या !

 

यह प्रतिबंधित सीप की तस्करी के अवैध कारोबार में वर्षों से संलिप्त था | यह बिहार के जरिए अपने इस काले कारोबार को चला रहा था | इसके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है |

इसके पास से 55 कुंटल सीप जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में 50 लाख है जो बरामद हुई है | इसे वन संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेजा जा रहा है |

 

LIVE TV