50 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भीमा कोरेगांव मामले में था आरोपी

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली एनकाउंटर में पुलिस ने 50 लाख के इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को मार गिराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलिंद भीमा कोरेगांव मामले में वांछित आरोपी था। शनिवार को मुंबई से तकरीबन 900 किलोमीटर की दूरी पर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में मुठभेड़ में तकरीबन 26 नक्सली मारे गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह से शुरु हुई मुठभेड़ तकरीबन 12 घंटों तक चली। वहीं गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने रविवार को इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक पहचान में मिलिंद शनिवार को मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से एक था। फिलहाल अभी अन्य नक्सलियों की पहचान हो रही है।

LIVE TV