5 लाख के इनामी घायल नक्सली को जवानों ने पहुंचाया अस्पताल, साथी छोड़कर भागे

रिपोर्ट – विजय पचौरी, दंतेवाडा

नई दिल्ली। दंतेवाडा में नक्सपल मोर्चे पर बेहतर काम रही पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया है। दंतेवाडा सुकमा के सरहदी इलाके नागलगुडा गांव में घायल नक्साली को जवान अपने साथ अस्पताल लाये और इसका इलाज कराया।

नक्सगली मडकम भीमा उस वक्तय घायल हुआ जब ये जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये अन्य। नक्सीलियों के साथ गढ्ढों में सरिया लगाने आया था। इसी दौरान ये खुद ही स्पाईक होल की चपेट में आ गया। इसके घायल होने के बाद इसके साथी इसे छोडकर भाग गये।

इसके बाद वो स्पा ईक होल से किसी तरह निकला और गांव में ही देशी उपचार करा रहा था। नागलगुडा में गश्त के दौरान जवानों को जब इस बात की जानकारी मिली जवानों ने उसके घर पहुंच उसे इलाज के लिये अस्परताल चलने को कहा।

एक्सीडेंट में बाइक सवार सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्र की मौत, छात्रों ने किया जमकर हंगाम

जवानों ने कई मुश्किलों का सामना करते उसे जिला अस्पलताल तक पहुंचाया। जवानों ने रास्ते मे पडने वाले नदी नालों को भी पार कराया, इसके लिये वो घायल को चारपाई में लिटाकर, उस चारपाई को अपने कंधे पर ढोकर नालों को पार किया। पुलिस इसे पांच लाख का इनामी नक्सउली बता रही है। पुलिस की माने तो ये मलांगीर एरिया कमेटी में साल 2008 से सक्रिय था।

LIVE TV