40 लाख के गांजे सहित दो तस्कर गिरफ्तार !

रिपोर्ट – बृजेश पंथ

ललितपुर : पुलिस ने आज दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को 40 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है | बताया गया है दोनों गांजा तस्कर बड़े पैमाने पर आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर उसे यूपी सहित कई राज्यो में सप्लाई करने का कार्य करते हैं |

पुलिस ने दोनों तस्करों से बरामद किए गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में 40 लाख रुपए बताई जा रही है | मुखबिर की सूचना पर कोतवाली तालबेहत पुलिस और स्वाट टीम ने तालबेहत रेलवे स्टेशन के पास से दोनों तस्करों को दो बड़े-बड़े सूटकेस के साथ पकड़ लिया |

 

अज्ञात वाहन ने कांवड़िया दम्पति को कुचला, कावड़िया की मौत, महिला घायल !

 

जिसके बाद पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों तस्करों ने बताया कि वह कई वर्षों से गांजे की तस्करी कर रहे हैं | दोनों तस्करों के नाम विजय कुमार शर्मा निवासी फरीदपुर पंजाब और जितेंद्र शर्मा निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश बताये गए हैं |

पुलिस कप्तान ने इसे पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानते हुए टीम को 15 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है | वहीं दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है |

 

LIVE TV