4 स्पेशल buttermilk

butter-milk-1459766479एजेंसी/

लेमन बटर मिल्क

इसे बनाना बेहद आसान है। एक गिलास पानी थोड़ा दही मिलाकर फेटें। उसमें थोड़ा लेमन डालें। घर से बाहर जाने से पहले इसे पीएं। हीट स्ट्रोक से बचे रहेंगे।

मजिगे

मजिगे पीने में टेस्टी लगता है। दक्षिण भारत में यह काफी पिया जाता है। इसे बनाने के लिए मिक्सी में दही और पानी को फेंट लें। उसमें थोड़ी हरी मिर्च और करी पत्ता डालें। करी पत्ता सेहत के लिए अच्छा होता है।

मसाला छाछ

मसाला छाछ पीकर मजा आ जाएगा। इसे बनाने के लिए दही में जीरा पाउडर, काला नमक और पानी मिलाएं। पुदीना पीसकर भी डाल सकती हैं। इससे पेट को ठंडक मिलेगी।

पुदीना छाछ

दही में पुदीना डालकर इसे बनाएं। इसमें करी पत्ता का तड़का लगाएं।

LIVE TV